Please wait

हावड़ा के बाद हुगली में हिंसा, कई वाहन फूंके गये , दिलीप घोष की शोभायात्रा पर पथराव, भाजपा विधायक सहित कई घायल

पथराव से बचने के लिए कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों की तलाश में दौड़ते हुए देखा गया। साथ ही आगजनी भी की गई। 

02 Apr 2023

हावड़ा के बाद हुगली में हिंसा, कई वाहन फूंके गये , दिलीप घोष की शोभायात्रा पर पथराव, भाजपा विधायक सहित कई घायल

कोलकाता। हावड़ा के बाद अब हुगली में हिंसक वारदात सामने आई है।  यहां रमनवमी को लेकर शोभा यात्रा निकाली जा रही थी।  इस दौरान ही हिंसक झड़प हो गई। शोभा यात्रा में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल थे।  हालांकि, हिंसा के पहले घोष वहां से जा चुके थे।  अब इस पर सियासत गरमा गई है।  बीजेपी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।  हावड़ा जिले के बाद अब हुगली जिले में बीजेपी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा की घटना घटी है।  हुगली में बीजेपी की शोभा यात्रा के दौरान आगजनी और पथराव की घटना घटी है।  भाजपा के नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि उनके काफिले पर हमला किया गया है।  उन्होंने कहा कि शोभायात्रा की अनुमति ली गई थी, लेकिन फिर से पथराव की घटना घटी है।  इस हमले में भाजपा के विधायक विमान घोष के घायल होने की खबर है।  उन्हें उत्तरपाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिये गये हैं।  पुलिस इलाके में गश्त लगा रही है।  हुगली में शोभायात्रा के दौरान जमकर पथराव हुआ। पथराव से बचने के लिए कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों की तलाश में दौड़ते हुए देखा गया। साथ ही आगजनी भी की गई। 

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों पर पथराव हुआ। राज्य सरकार हावड़ा हिंसा के बाद भी कोई ऐक्शन नहीं ले रही है। पत्थर फेंके जा रहे हैं और वाहनों में तोडफ़ोड़ हो रही है। उन्होंने कहा कि ये एक सोची समझी साजिश है।  ये जानबूझ कर पथराव करवाया गया है।  बंगाल में राजनीतिक लाभ लेने के लिए बंगाल की सरकार लोगों को डरा धमका रही है। हजारों लोग जुलूस में चल रहे थे। अचानक मस्जिद के पास से पथराव शुरू हुआ।  ये जानबूझ कर योजना पूर्वक करवाया गया।  शोभायात्रा में शामिल बीजेपी नेता दिलीप घोष के काफिले पर पथराव किया गया है।  मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।  हालात को काबू में लाने का प्रयास जारी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभायात्रा में दौरान अचानक हुआ पथराव हुआ।  इस पथराव में विधायक विमान घोष के घायल होने का दावा किया जा रहा है।  हुगली पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंच गये हैं और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।  

प्राप्त जानकारी के दौरान शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच पहले झड़प शुरू हुई।  यह झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया।  हिंसा को लेकर बिमान घोष ने कहा- पुलिस ने हिंसा पर काबू नहीं किया।  
बंगाल बीजेपी के केंद्रीय नेता अमित मालवीट ने ट्वीट किया, हावड़ा के बाद श्रीरामपुर जल रहा है।  रामनवमी शोभा यात्रा पर हमला किया गया।  सिर्फ रामनवमी पर ही नहीं, बल्कि हर हिंदू त्योहार के दौरान मुस्लिम भीड़ हमला करती है।  लक्ष्मी पूजा के दौरान भी कोलकाता के खिदिरपुर-मोमिनपुर इलाके में दलित परिवारों को निशाना बनाया गया।  ममता बनर्जी की मंजूरी है।

बता दें कि इसके पहले भी हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा के आरोप लगे थे।  फिलहाल वहां स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अब फिर हुगली में हिंसा की आग की लपटें फैल गई हैं।  दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि वे लोग स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।  भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।  
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News